फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता : सीएए प्रदर्शन में महिला की मौत, भाजपा नेता ने कहा- बंग्लादेशी तो नहीं?

Mon, 03 Feb 2020 06:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कोलकाता में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रव्यापी एनआरसी के खिलाफ यहां पार्क सर्कस मैदान में महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का हिस्सा रही समिदा खातून नामक महिला के बीमार पड़ने की वजह से रविवार को मौत हो गई। वहीं भाजपा नेता सायंतन बसु ने मृतका की नागरिकता पूछ कर नया विवाद खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात समिदा खातून प्रदर्शन स्थल पर बेहोश हो गईं और उन्हें एक निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक खातून की मौत हृदय गति रुकने से हुई। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि पहले हमें यह पता करना होगा कि वह बांग्लादेशी है या भारतीय नागरिक।

दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन की तर्ज पर लगभग 60 महिलाएं यहां पार्क सर्कस मैदान में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि समिदा खातून बहुत सक्रिय महिला थीं और पिछले लगभग 15 दिनों से प्रदर्शन कर रही थीं। वह हर दिन दोपहर तीन बजे प्रदर्शन-स्थल पर पहुंच जाती थीं।
विज्ञापन


एक आयोजक ने बताया कि खातून उच्च रक्तचाप और शुगर की मरीज थी। उसका परिवार कभी नहीं चाहता था कि वह हर दिन यहां आकर प्रदर्शन करे लेकिन खातून कहती थी कि यह लड़ाई उसके खुद के स्वास्थ्य से बहुत बड़ी है। जानकारी के अनुसार महिला के पुत्र के ईरान से यहां पहुंचने के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें