हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Amphan: पीएम मोदी आज जाएंगे प. बंगाल-ओडिशा, तूफान प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं बड़े एलान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह बड़े एलान कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका में 24 घंटे में 1255 की मौत, रूस पहुंची 50 वेंटिलेटर की पहली खेप
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बृहस्पतिवार तक 51 लाख से अधिक हो गए, जबकि मरने वालों की तादाद 3,29,768 हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भारत में कोरोना: कतर से 177 भारतीय स्वदेश लौटे, झारखंड में पांच नए मामले सामने आए
भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है, जिसमें से 63,624 सक्रिय मामले हैं, 45,300 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,435 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज अदा होगी रमजान के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज, कल देखा जाएगा ईद का चांद
रमजान मुबारक के आखिरी जुमा में अलविदा की नमाज के साथ ही शुक्रवार को माहे मुबारक के रुखसत होने का एलान भी हो जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन शुरू करेगी भाजपा, कहा- फेल हुई ठाकरे सरकार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई है। ठाकरे सरकार पर कोरोना को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा शुक्रवार को ‘महाराष्ट्र बचाओ’ आंदोलन की शुरुआत करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर