हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
CAA : 144 याचिकाओं पर 'सुप्रीम' सुनवाई आज, कोर्ट के बाहर से महिलाओं और बच्चों को खदेड़ा
सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट के वेबसाइट के मुताबिक, चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एक अब्दुल नजीर और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ सीएए से संबंधित 144 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मौसम की मार: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, देरी से चल रहीं 22 ट्रेनें
दिल्ली-एनसीआर बुधवार की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है। दिल्ली में सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मेरठ: सीएए के समर्थन में राजनाथ सिंह की रैली आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली रोड पर शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज के सामने मैदान में रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में मेरठ सहित छह जनपदों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अलापा कश्मीर राग, ट्रंप ने फिर मदद की इच्छा जताई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से कश्मीर पर मदद करने की इच्छा जाहिर की है। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक से इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान यह इच्छा प्रकट की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका: सीनेट में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पर चर्चा शुरू, गवाहों को लेकर हंगामा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई मंगलवार को सीनेट में शुरू हो गई। इस दौरान डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों ने एक-दूसरे की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान गवाहों को लेकर सदन में सांसदों ने हंगामा कर दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में मौजूद है तमिलनाडु मॉड्यूल का आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
आईएस से प्रभावित तमिलनाडु मॉड्यूल का आतंकी दिल्ली-एनसीआर में मौजूद है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अलर्ट पर हैं। इसी आतंकी ने आईएस मॉड्यूल के दिल्ली में पकड़े गए तीन आतंकियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इसी ने ही तीनों को वजीराबाद में किराये पर घर दिलवाया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका पहुंचा कोरोना वायरस, सिएटल में पहला मामला, डब्ल्यूएचओ ने बुलाई आपात बैठक
चीन में फैल रहा संक्रामक रोग कोरोना वायरस का संक्रमण अब संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंच गया है। अमेरिका ने अपने यहां सिएटल में इससे संबंधित पहला मामला सामने आने की घोषणा की है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज बैठक बुलाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर