हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
महाराष्ट्र: मारिया की पुस्तक से गरमाई सियासत, सवालों के घेरे में चिदंबरम
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश मारिया की पुस्तक से महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वहीं, 26/11 मुंबई आतंकी हमले में स्थानीय कनेक्शन को दबाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम घिरते दिखाई दे रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र : भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल बदल सकते हैं पाला
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के फिर से पाला बदलने की चर्चा शुरू है। इस चर्चा को उस वक्त बल मिल जब विखे पाटिल ने अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से शुरू होगा काशी महाकाल एक्सप्रेस का आधिकारिक सफर
काशी महाकाल एक्सप्रेस का आधिकारिक सफर आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
झांसी में ‘काव्य कैफे’ आज, बहेगी होली के रंगों की धारा
रंगों के त्योहार होली को और भी रंगीन बनाने के लिए अमर उजाला और पशुपति होम्स की ओर से काव्य कैफे (कवि सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जाने-माने कवि अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर