फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 01 Sep 2020 07:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Pranab Mukherjee Death: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की आयु में निधन, सात दिन का राजकीय शोक
84 वर्षीय मुखर्जी लगातार गहरे कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सेप्टिक शॉक की स्थिति में रक्तचाप काम करना बंद कर देता है और शरीर के अंग पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त करने में विफल हो जाते हैं। मुखर्जी के निधन पर भारत सरकार ने 31 अगस्त से छह सितंबर तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
Neet Jee Mains Exam 2020 - फोटो : पीटीआई
जेईई मेन आज से, 660 परीक्षा केंद्रों पर एनटीए ने मॉकड्रिल कर जांची तैयारी
इंजीनियरिंग के लिए दाखिला परीक्षा जेईई मेन मंगलवार से शुरू हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर में 660 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को मॉकड्रिल से तैयारियों का जायजा लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
gdp down - फोटो : SELF
सीईए : वैश्विक झटकों से गिरी भारत की जीडीपी, 150 साल की सबसे बड़ी गिरावट
चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में आई रिकॉर्ड गिरावट पर मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमणियन ने सरकार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक झटकों की वजह से भारत की जीडीपी में 23.9 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
राफेल एयरक्राफ्ट - फोटो : Amar Ujala
राफेल की तैनाती से सकते में चीन, तैनात किए जे-20 जंगी जहाज
लद्दाख में चीन की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए भारत ने हाल ही में फ्रांस से लाए उन्नत जंगी विमान राफेल की तैनाती की है। इसे देखते हुए चीन ने भी सीमा पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
'बहुत रोते थे सुशांत', सैमुअल मिरांडा ने सीबीआई से कहा- अक्सर पार्टी करती थीं रिया
सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े लोगों से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान है। हाल ही में ऐसा ही एक खुलासा सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल के दाम में कुछ पैसों का इजाफा, जानें कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल की कीमत 4 से 5 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि डीजल की कीमत पहले की तरह ही है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें