Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
देशभर में सभी परीक्षाएं रद्द, कई शहरों में धारा 144, आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
कोरोना से निपटने की कोशिशों के चलते केंद्र सरकार ने देशभर में सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें सीबीएसई-जेईई मेन्स समेत विद्यालय व विश्वविद्यालय स्तरीय और प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दुनिया में कोरोना LIVE: इटली में एक दिन में 475 की मौत, 4207 पॉजिटिव, विश्व में 8892 लोगों की मौत
पाकिस्तान ने अपने देश में कोरोना वायरस के कारण हुई पहली मौत की पुष्टि की है। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोना : अमेरिका के सभी 50 राज्य चपेट में, ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी, पूरी दुनिया में दो लाख संक्रमित
कोरोना वायरस अब अमेरिका के हर राज्य में पहुंच गया है। कुछ दिनों पहले तक 49 राज्य इसकी चपेट में थे और वेस्ट वर्जीनिया सूबे में इसका कोई रोगी नहीं था लेकिन अब यह प्रांत भी कोरोना की चपेट में आ गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
फांसी टलवाने के लिए निर्भया के दोषियों की नई तिकड़म, तिहाड़ प्रशासन को नोटिस, आज सुनवाई
फांसी टलवाने के लिए निर्भया के दोषी लगातार दांव चल रहे हैं। बुधवार को दोषियों ने विभिन्न याचिकाएं और अपील लंबित होने को आधार बना कर फांसी टलवाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोना अलर्टः दिल्ली में बंद हो सकते हैं सरकारी दफ्तर, आज सीएम और एलजी की बैठक
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच दिल्ली सरकार परिवहन व स्वास्थ्य सरीखी बेहद जरूरी सेवाओं को छोड़कर बृहस्पतिवार से अपने दूसरे दफ्तर बंद कर सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई पहुंचे दिल्ली, आज राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ
भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। वे गुरुवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर