हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
'रायसीना डायलॉग' आज से, उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दुनियाभर में प्रतिष्ठित कूटनीतिक संवाद कार्यक्रम रायसीना डायलॉग का शुभारंभ आज होगा। इसके उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
INDvsAUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला वन-डे आज, रोहित-वॉर्नर के बीच कड़ी होड़
श्रीलंका से टी-20 सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया अलग प्रारूप और अपेक्षाकृत मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैदान में उतरेगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को यहां हो रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली चुनाव : नामांकन प्रक्रिया आज से, किसी को मिला सेब तो किसी को प्रेशर कुकर का निशान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जनवरी नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दावा: सुलेमानी की हत्या में इस्राइल ने की थी अमेरिका की मदद
ईरान के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या में इस्राइल ने अमेरिका की मदद की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल सुलेमानी को मारने के ऑपरेशन में इस्राइल ने कई खुफिया जानकारी अमेरिकी एजेंसियों को मुहैया कराई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भाजपा सांसद प्रज्ञा को मिली 'संदिग्ध' चिट्ठी, उसमें पाउडर और मोदी-शाह-डोभाल की फोटो पर क्रॉस था
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक 'संदिग्ध' चिट्ठी मिलने का मामला सामने आया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मौसम की मार: पहाड़ों में जमकर बर्फबारी, हिमखंड ने रोका चिनाब का रास्ता, 15 ट्रेनें लेट
पेरियार हॉस्टल में हुई हिंसा के समय जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष हमलावरों का नेतृत्व कर रही थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू हिंसा: एसआईटी की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी की मुश्किलें
पेरियार हॉस्टल में हुई हिंसा के समय जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष हमलावरों का नेतृत्व कर रही थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
शाहीन बाग: सड़क खाली करने को तैयार नहीं लोग, स्थानीय लोगों ने दी सारे रास्ते बंद करने की चेतावनी
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में कालिंदी कुंज-नोएडा मेन रोड का घेराव करके बैठे लोगों को 32 दिन हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
तिहाड़ जेल में बंद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने दायर की जमानत याचिका, आज होगी सुनवाई
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सोमवार को दिल्ली की तिस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई होनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, नागरिकता संशोधन कानून को रोकने पर होगा फैसला
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक 14 जनवरी को बुलाई गई है। इस बैठक का आयोजन 16-17 जनवरी को बुलाए जा रहे पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के मद्देनजर किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से तीन दिन तक गोरखनाथ मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, रूट डायवर्जन लागू
मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मेले को देखते हुए 14 जनवरी की सुबह से 16 जनवरी की रात दस बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर