हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
हरियाणा की नई सरकार का विधानसभा सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
आज से हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन यानी सोमवार को ही हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायक भी शपथ लेंगे।
यहां पढें पूरी खबर
आज फिर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेंगे किसान, हो सकते हैं जाम के हालात
प्राधिकरण की नीतियों के खिलाफ और आबादी बचाओ की मांग को लेकर किसान एक बार फिर प्राधिकरण को घेरने की तैयारी में हैं। सोमवार को करीब 81 गांवों के किसान प्राधिकरण कार्यालय पर कूच करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आज से सम-विषम लागू, स्कूली और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट
राजधानी में सोमवार सुबह आठ बजे से वाहनों के लिए सम-विषम योजना लागू हो जाएगी। इसमें सीएनजी वाहनों को भी छूट नहीं दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू प्रशासन द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में एबीवीपी आज मनाएगी काला दिवस
जेएनयू प्रशासन द्वारा लाए गए हॉस्टल मैनुअल एवं फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोमवार को काला दिवस मनाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र में किसका राज, सोनिया और पवार की मुलाकात आज, भाजपा की चिंता बढ़ी
महाराष्ट्र में सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसकी तस्वीर सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद संभवत: साफ हो जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर