फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरें फटाफट: दिन की पांच बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में

Tue, 13 Dec 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्लांट केमांग हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट घोटाले में नाम आने पर भड़के केंद्रीय गृहमंत्री किरण रिजिजू ने कहा ऐसी खबरें प्लांट करने वालों को हमारे यहां आने पर जूते मारे जाएंगे। हालांकि उन्होंने बयान किसको लेकर दिया यह स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन ये साफ ‌था कि उनका इशारा अपने ‌खिलाफ खबर लिखने वालों की ओर था। 
विज्ञापन


बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्लांट में से एक नार्थ इस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कार्पोरेशन (NEEPCO) में करप्‍शन के आरोपों में मैनेजिंग डायरेक्टर, चेयरमैन और वरिष्ठ अधिकारियों और ठेकेदार गोबोई रिजिजू का नाम सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

- फोटो : ANI
#450 करोड़ के घोटाले में नाम आने पर ‌‌बोले रिजिजू, ऐसे लोग जूते खाएंगे, कांग्रेस ने जारी किया टेप
#नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, हालात ठीक होने में लगेंगे 7 महीनेः चिदंबरम
#कर्नाटक में ईडी ने पकड़े 93 लाख रुपए के नए नोट, 7 लोग गिरफ्तार
#हैकर्स का दावा- भारत के बैंकिंग सिस्टम को हैक करना आसान, अब संसद निशाने पर
#19 दिन बाद रिटायर हो जाएंगे जनरल दलबीर सिंह, नए सेना प्रमुख पर सस्पेंस
#दावा- 'अगले पांच साल में बंद हो जाएगा 2000 का नोट'

खबरें फटाफट

#नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, हालात ठीक होने में लगेंगे 7 महीनेः चिदंबरम
नोटबंदी के बाद बिगड़े हालात को लेकर केंद्र सरकार और उसके मंत्री भले ही दावा कर रहे हों कि 50 दिन में हालात पूरी तरह ठीक हो जाएंगे लेकिन पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम इससे इत्तेफाक नहीं रखते। चिदंबरम का दावा है कि केंद्र सरकार के दावे हवा हवाई हैं हालात सुधरने में कम से कम छह से सात महीने लगेंगे तब तक लोगों को इसी तरह परेशानी झेलनी होगी।

खबरें फटाफट

#कर्नाटक में ईडी ने पकड़े 93 लाख रुपए के नए नोट, 7 लोग गिरफ्तार
एक ओर देश में लोग कैश के लिए एटीएम के बाहर लंबी कतारों में लगे हैं तो दूसरी ओर अलग-अलग जगहों से बड़ी मात्रा में नई करेंसी पकड़ी जा रही है। ताजा मामला कर्नाटक के बंगलुरू का है जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 93 लाख रुपए पकड़े हैं। इस रकम में पकड़े गए सभी नोट नए हैं।  

खबरें फटाफट

#हैकर्स का दावा- भारत के बैंकिंग सिस्टम को हैक करना आसान, अब संसद निशाने पर
कई खास शख्सियतों का ट्विटर अकाउंट हैक करने का दावा करने वाले हैकरों के समूह 'लीजन' के निशाने पर अब देश की संसद है। संसद की यह वेबसाइट सरकारी कर्मचारियों को ई-मेल सेवा भी मुहैया करवाती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लीजन के एक सदस्य ने factordaily.com के साथ हुए चैट इंटरव्यू में बताया, ' हमारा अगला निशाना sansad.nic.in होगा, ये बड़ा निशाना है, इसमें कई बड़ी मछलियां हैं।'

खबरें फटाफट

#19 दिन बाद रिटायर हो जाएंगे जनरल दलबीर सिंह, नए सेना प्रमुख पर सस्पेंस
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह के रिटायरमेंट में अब सिर्फ 19 दिन बाकी हैं, लेकिन उनके उत्तराधिकारी की घोषणा अब तक नहीं हुई है। सामान्यतौर पर यह प्रक्रिया 60 दिन पहले पूरी कर ली जाती है। बताते चलें कि जनरल दलबीर सिंह की नियुक्ति की घोषणा जनरल विक्रम सिंह के रिटायरमेंट 31 जुलाई 2014 के 80 दिन पहले कर दी गई थी। 
विज्ञापन

खबरें फटाफट

#दावा- 'अगले पांच साल में बंद हो जाएगा 2000 का नोट'  
भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था में 500 का नोट सबसे बड़ी करेंसी होगी। क्येंकि अगले पांच साल में 2000 का नोट भी बंद हो जाएगा। यह दावा संघ से जुड़े आर्थिक विचारक एस गुरुमूर्ति ने किया है। गुरुमूर्ति ने दावा किया कि 500 और 1000 के नोट को बंद करने केफैसले के बाद नकदी संकट को कम करने केलिए ही 2000 रुपये के करेंसी जारी किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें