प्रधानमंत्री मोदी की कैशलेस इकोनॉमी की अपील का असर अब सीबीएसई पर भी होता दिखाई दे रहा है, यही कारण है कि सीबीएसई ने अब एक जनवरी से अपनी पूरी व्यवस्था कैशलेश करने का निर्णय ले लिया है।
ऐसे में आप अगर एक जनवरी को सीबीएसई स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चे की फीस जमा करने जाएं तो डेबिट कार्ड या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विकल्प तैयार रखें। सीबीएसई के सचिव जोसेफ इमेनुअल की ओर से सभी स्कूलों को जारी सर्कुलर के अनुसार एक जनवरी 2017 से सभी फीस ऑनलाइन और कैशलेस तरीके से जमा की जाएंगी।
यही नहीं शिक्षकों और अन्य स्टाफ की सेलरी भी अब सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए सीबीएसई की ओर से ई पेमेंट की व्यवस्था की गई है, जिसके तहत एग्जाम फीस, एफिलिएशन और अन्य वित्तीय लेनदेन सभी ऑनलाइन किए जाएंगे।