फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में भिड़े दो हॉस्टलों के छात्र, मारपीट और तोड़फोड़

Mon, 23 May 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में रविवार की सुबह एलबीएस और चाणक्य हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। मारपीट, तोड़फोड़ और हंगामे से अफरातफरी मच गई। एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र को बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


हालात संभालने के लिए क्यूआरटी और पीएसी के साथ पांच थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस-पीएसी ने बंधक बनाए गए छात्र को किसी तरह मुक्त कराकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। तनाव को देखते हुए दोनों के हॉस्टलों के पास एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों छात्र गुटों ने लंका थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

बीएचयू परिसर में हाल के दिनों में वर्चस्व की होड़ में छात्रों के बीच हिंसक घटनाओं में तेजी आई है। एंफीथिएटर ग्राउंड में शनिवार को खेलने के दौरान एलबीएस और चाणक्य हॉस्टल के छात्रों में विवाद हुआ था। इसी बात पर सुबह करीब साढ़े सात बजे के पचास से अधिक एलबीएस के छात्र चाणक्य हॉस्टल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गुट ने दूसरे गुट के एक छात्र को बनाया बंधक

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
कमरों में घुसकर मारपीट और लैपटॉप, मोबाइल आदि सामान तोड़ने से अफरातफरी मच गई। थोड़ी ही देर में चाणक्य हॉस्टल के छात्र भी एकजुट हो गए और एलबीएस के छात्रों को दौड़ा लिया।

इस दौरान एलबीएस का शेषमणि प्रताप सिंह चाणक्य के छात्रों के हत्थे चढ़ गया। जमकर पीटने के बाद छात्रों ने उसे चाणक्य में ही बंधक बना लिया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीएसी की मदद से शेषमणि को बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। कुछ छात्रों ने ट्रामा सेंटर पर भी हंगामे की कोशिश की। इस बारे में लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों छात्र गुट की तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें