फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-मथुरा के बीच 161 KMPH की गति से दौड़ी

Sun, 02 Apr 2023 06:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन मध्यप्रदेश की राजधानी को देश की राजधानी से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह ट्रेन प्रोफेशनल्स, व्यापारियों और युवाओं के लिए उपयोगी होगी। 
विज्ञापन
जानिए क्या आपको मिलेगा वंदे भारत ट्रेन का लाभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने शनिवार को अपनी शुरुआती यात्रा के दौरान अधिकतम 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। उम्मीद जताई गई थी कि इसकी अपेक्षित गति सीमा 160 किलोमीटर प्रति घंटे ही है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि भोपाल और नई दिल्ली के बीच यात्रा के समय को एक घंटे कम करने वाली ट्रेन ने आगरा और मथुरा के राजा की मंडी के बीच 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: कैंट से नई दिल्ली का किराया 805 रुपये, जानें वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और टिकट रेट लिस्ट

दरअसल, आगरा छावनी और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी के एक छोटे से हिस्से को गति सीमा के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इससे पहले रेल मंत्रालय ने एक आदेश में कहा था कि रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आगरा छावनी-तुगलकाबाद खंड पर अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन मध्यप्रदेश की राजधानी को देश की राजधानी से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह ट्रेन प्रोफेशनल्स, व्यापारियों और युवाओं के लिए उपयोगी होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express: शताब्दी जैसा ना हो जाए वंदे भारत का हाल, ट्रेन का शेड्यूल ठीक नहीं, किराया भी ज्यादा

टाइमिंग पर सवाल

  • दिल्ली-भोपाल के बीच नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों ने इस ट्रेन की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उनका तो यह भी कहना है कि इस ट्रेन के हाल भी शताब्दी जैसा हो जाएगा, जो आम दिनों में अक्सर खाली ही रहती है।  
  • दरअसल, देश की 11वीं और मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तीन अप्रैल से भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच नियमित चलने लगेगी। इस रुट पर पहले ही कई ट्रेनें हैं। इस वजह से इसकी टाइमिंग सबसे अहम है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1:10 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यानी जब आप दिल्ली पहुंचकर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचेंगे तब तक दफ्तर बंद हो चुके होंगे या बंद होने वाले होंगे। इसी तरह यह ट्रेन रात को लौटेगी, तब भोपाल में कोई काम नहीं हो सकेगा। यानी पूरा दिन तो इस ट्रेन से मिलने से रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें