फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव हिंसा: एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुए नौ आरोपी, अगली सुनवाई 13 मार्च को

Fri, 28 Feb 2020 04:51 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव हिंसा (एलगार परिषद) मामले में आरोपी नौ लोगों को गुरुवार को मुंबई में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई करते हुए कहा कि इस संबंध में अगली सुनवाई 13 मार्च को होगी। साथ ही अगली सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए की जाएगी। 

विज्ञापन





इससे पहले भीमा कोरेगांव हिंसा (एलगार परिषद) मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने के बाद एनसीपी और शिवसेना के बीच मतभेद बढ़ गया। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने वाइ.बी.चव्हाण सेंटर में एनसीपी मंत्रियों की बैठक बुलाई। साथ ही उन्होंने अलग से एसआईटी गठित कर मामले की जांच कराने का निर्देश दिया था। इस बैठक के बाद गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि राज्य सरकार भीमा कोरेगांव हिंसा की समानांतर जांच कराएगी। इस संबंध में जल्द ही एसआईटी का गठन किया जाएगा।

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच एनआईए को सौंपने से शरद पवार काफी नाराज हैं। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की थी। पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा था, लेकिन इसी बीच 24 जनवरी को केंद्र सरकार ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी। 
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह के बाद एनसीपी सुप्रीमो की मांग को अनदेखा कर उद्धव ठाकरे ने भी कह दिया था कि मामले की जांच एनआईए को सौंपने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। दूसरे दिन पुणे सत्र न्यायालय ने मामले को मुंबई के विशेष एनआईए कोर्ट के सुपुर्द करने का आदेश दे दिया। इससे पवार की खासी किरकिरी हुई है।

सरकार के फैसले को चुनौती


भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच एनआईए को सौंपने के बाद महाराष्ट्र में किंगमेकर बने शरद पवार की साख को बट्टा लगा है। इसके चलते पवार ने शिवसेना को काउंटर अटैक करने के लिए एनआईए के समानांतर जांच की योजना बनाई है। यह एक तरह से सरकार के फैसले को चुनौती मानी जा रही है। वहीं, एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि एनआईए की धारा 10 के तहत जांच के लिए अलग समिति गठित की जा सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें