फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बनाया Women's T20 World Cup का सबसे बड़ा टोटल, थाईलैंड को दी मात

Fri, 28 Feb 2020 03:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के 11वें लीग मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने थाईलैंड के खिलाफ 113 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का कारनामा किया।

विज्ञापन


प्रोटियाज टीम की ओपनर लिजेल ली ने तूफानी शतक की मदद से  तीन विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया। लिजेल महज 59 गेंदों में शतक जड़ा। आइसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब किसी टीम ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2018 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। इसमें हरमनप्रीत कौर का शतक भी शामिल था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड ने 15 रन पर चार विकेट गंवा दिया।
विज्ञापन


टीम खराब शुरूआत से उबर नहीं पाई। टीम के सिर्फ दो खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। ओनिचा कामचोमफू ने 26 और चनिदा सुथिरंगु ने 13 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्मालि ने आठ रन देकर तीन और सुनु लुस ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें