फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur Murder: नरपत सिंह की हत्या को BJP ने मुद्दा बनाया, कहा- प्रियंका पहले भरतपुर जाकर पीड़ितों से मिलें

सार

Bharatpur Murder: प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजस्थान की अपनी जनसभा में कन्हैया लाल हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए राजस्थान सरकार को सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा था। भाजपा ने सुरक्षा को अहम मुद्दा बनाकर ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी जीत हासिल की थी...
विज्ञापन
Bharatpur Murder: राजस्थान के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करते भाजपा नेता संबित पात्रा और प्रत्यूष कंठ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका गांधी की राजस्थान यात्रा से पहले भाजपा ने भरतपुर में हुई हत्या को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की है। पार्टी ने कहा है कि राजस्थान में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं, लेकिन अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के कारण आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा ने प्रियंका गांधी से अपनी राजस्थान यात्रा में सबसे पहले भरतपुर जिले में पीड़ित परिवार के पास जाने और जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है। पार्टी ने यह मांग एक वीडियो के वायरल होने के बाद की है, जिसमें कथित तौर पर भरतपुर के बयाना में निरपत सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि पीड़ित परिवार अनहोनी की आशंका से लगातार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड में भी राजस्थान पुलिस का यही रवैया आलोचना का कारण बन गया था।

भाजपा की यह मांग उसकी उस रणनीति के अनुसार ही मानी जा रही है, जिसमें उसने इन चुनावी राज्यों में सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाने की रणनीति अपनाई है। भाजपा के स्थानीय नेता लगातार सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी राजस्थान की अपनी जनसभा में कन्हैया लाल हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए राजस्थान सरकार को सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा था। भाजपा ने सुरक्षा को अहम मुद्दा बनाकर ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनावों में भी राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा का मुद्दा सफल रहा था। अब इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाकर बढ़त हासिल करना चाहती है।

विज्ञापन



खालिस्तान के मुद्दे पर गहलोत पर निशाना

राजस्थान के पड़ोसी राज्य पंजाब में खालिस्तान का मुद्दा संवेदनशील तरीके से उभर रहा है। कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को महिमामंडित करने की कोशिश की है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर खालिस्तान के समर्थन में बयान देने के आरोप लगे हैं। भाजपा ने इसे देश की सुरक्षा से समझौता करार दिया है।

कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप

भाजपा नेता संबित पात्रा ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि प्रियंका गांधी को अपनी राजस्थान यात्रा के दौरान सबसे पहले भरतपुर के पीड़ित परिवार के पास जाना चाहिए। साथ ही उन्हें उन अधिकारियों पर कार्रवाई भी करनी चाहिए, जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। पार्टी का आरोप है कि एक वर्ग विशेष की तुष्टिकरण के कारण सरकार आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें