भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता परेश रावल भी अब 'भारत माता की जय' कहने को लेकर मचे विवाद में कूद पड़े हैं।
परेश रावल ने कहा कि जिन लोगों का धर्म भारत माता की जय कहने की मंजूरी नहीं देता है। उसी धर्म से जुड़ी महिलाओं ने सऊदी अरब में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।लगता है कि उन महिलाओं ने कुरान नहीं पढ़ी है। सिर्फ हमारे यहां के मौलवी लोगों ने ही कुरान पढ़ी है। तो अब उन महिलाओं के खिलाफ भी फतवा जारी कर देना चाहिए।
परेश रावल ने कहा कि भारत माता की जय कहना किसी धर्म से नहीं जुड़ा हुआ है।
यहां देखे वीडियो