फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद

Sun, 04 Oct 2020 07:51 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई है और अब पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगी। वहीं, आज यानी रविवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में पीए मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और शाहनवाज हुसैन समेत कई नेता शामिल हुए। यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन



बैठक के बाद पीएम मोदी रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में भाग लेने के बाद रवाना हुए।
 

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू
दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता इस बैठक में शामिल हैं। बता दें कि बिहार चुनाव के उम्मीदवारों पर फैसले के लिए यह बैठक हो रही है। 
 


पीएम मोदी भी पहुंचे पार्टी मुख्यालय
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में दरार पड़ गई है। लोजपा ने जदयू चीफ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यह फैसला रविवार को दिल्ली में हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में लिया गया। लोजपा एनडीए में मनचाही संख्या में सीट न मिलने से नाराज है।
विज्ञापन

 

हम लोजपा से जानना चाहते हैं कि कैसा वैचारिक मतभेद है- जदयू नेता अशोक चौधरी
इस बीच जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा है कि हम लोजपा से जानना चाहते हैं कि कैसा वैचारिक मतभेद है? लोकसभा चुनाव आप हमारे साथ लड़ते हैं। माननीय नीतीश कुमार को बार-बार आग्रह कर अपने चुनाव क्षेत्र में बुलाते हैं। आप लोकसभा चुनाव जीतते हैं। जब विधानसभा चुनाव आता है तो कहते हैं कि हमारा वैचारिक मतभेद है। जदयू और भाजपा का अटूट गठबंधन है। भाजपा पर हमें पूरा भरोसा है और भाजपा ने हमारे नेता के कार्यकलाप और कार्यप्रणाली को देखते हुए फिर से इस 2020 के चुनाव का नेतृत्वकर्ता घोषित किया है।

तीन चरणों में होने हैं चुनाव
बता दें कि बिहार चुनाव में अक्तूबर-नवंबर महीने में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। महागठबंधन ने शनिवार को सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया। वहीं एनडीए ने भी सीट बंटवारे को लेकर अंतिम मुहर लगा दी है। सूत्रों की माने तो बिहार चुनाव में भाजपा और जदयू आधी-आधी सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

जदयू और भाजपा 119 -119 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे
विधानसभा की 243 सीट में जदयू और भाजपा 119 -119 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे और शेष पांच सीटों को जीतनराम मांझी की हम के लिए छोड़ा गया है। शनिवार देर रात तक चली बैठक में भाजपा और जदयू ने इसी फॉर्मूले पर अपनी सहमति बनाई। हालांकि लोक जनशक्ति पार्टी को इससे बाहर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें