फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Vishwa Mitra: 'रूस-यूक्रेन, इस्राइल-फलस्तीन-ईरान संकट पर भारत तटस्थ नहीं, पीएम बोले- हम शांति के पक्षधर

Fri, 10 Jan 2025 07:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रूस और यूक्रेन का युद्ध फरवरी, 2022 से ही जारी है। लाखों लोग हताहत हो चुके हैं। पश्चिम एशिया में इस्राइल-हमास-ईरान के टकराव से भी अभूतपूर्व मानवीय संकट पैदा हुआ है। भारत इस चुनौती को कैसे देखता है। क्या देश विश्व मित्र की भूमिका में है या तटस्थ है? इस सवाल पर पीएम मोदी ने साफ किया है कि भारत शांति का पक्षधर है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ताकतों के बीच घातक हिंसक संघर्ष के बीच भारत की भूमिका एक बार फिर स्पष्ट की है। उन्होंने कहा, आज विश्व के अंदर भारत के प्रति विश्वास है। ये हमारा दोगलापन नहीं है। हम जो कहते हैं साफ कहते हैं। इस संकट के समय हमने लगातार कहा है, हम तटस्थ नहीं है। मैं लगातार कहता हूं, 'हम न्यूट्रल नहीं हैं' पीएम मोदी ने साफ किया, जो लोग कहते हैं, हम न्यूट्रल हैं... मैं न्यूट्रल नहीं हूं। मैं शांति के पक्ष में हूं मेरा पक्ष है शांति और मैं उसके लिए जो प्रयत्न होगा उसमें साथ दूंगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं ये बात रूस-यूक्रेन, इस्राइल, ईरान और फलस्तीन को भी बताता हूं। उनको मेरी बात पर ये भरोसा है कि मैं जो कह रहा हूं सच कह रहा हूं। इस कारण भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "जैसे देशवासियों को भरोसा है कि संकट के समय देश संभाल लेगा, वैसे ही दुनिया को भी भरोसा है, भारत कहता है मतलब मानता है।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें