फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत टेक्स: ‘देश को बनाएंगे कपड़ों का वैश्विक निर्यात हब’, वैश्विक टेक्सटाइल एक्सपो का पीएम ने किया उद्घाटन

Mon, 26 Feb 2024 04:53 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, पीएम के 5एफ विजन से प्रेरणा लेते हुए, इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन फोकस के माध्यम से विदेशों तक एक एकीकृत फार्म है, जो संपूर्ण कपड़ा मूल्य श्रृंखला को कवर करता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए व्यापक दायरे में काम कर रही है। हमारा विश्वास है कि हम देश को वैश्विक निर्यात हब में बदल देंगे। पीएम ने देश में आयोजित अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक, भारत टेक्स-2024 का नई दिल्ली के भारत मंडपम में उद्घाटन किया। कहा, आज पूरे देश में वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल का जन आंदोलन चल रहा है। हमने अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र में बदलने का संकल्प लिया है। इसके चार महत्वपूर्ण स्तंभ गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं। विशेष रूप से भारत का कपड़ा क्षेत्र इन सभी स्तंभों से जुड़ा हुआ है। इसलिए भारत टेक्स जैसा आयोजन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन


कौशल और पैमाने दोनों पर सरकार का ध्यान
मोदी ने कहा कि सरकार कौशल के साथ-साथ पैमाने पर भी ध्यान दे रही है। देश में राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (निफ्ट) परिसरों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। उन्होंने कहा, स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को भी नई तकनीकों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से निफ्ट से जोड़ा जा रहा है।

7 लाख करोड़ से 12 लाख करोड़ रुपये का हुआ क्षेत्र
मोदी ने कहा, 2014 में भारत के कपड़ा बाजार का मूल्यांकन सात लाख करोड़ रुपये से कम था, जबकि अब यह 12 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। धागा, कपड़े और परिधान के उत्पादन में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। सरकार कपड़ा कारोबारियों के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कपड़ा क्षेत्रों में रोजगार की संभावना और ग्रामीण आबादी व महिलाओं की भागीदारी पर पीएम ने कहा कि परिधान निर्माताओं में 10 में से सात महिलाएं हैं। हथकरघा में यह संख्या और भी अधिक है।
विज्ञापन


खादी विकास नौकरियों का मजबूत माध्यम बना
मोदी ने कहा, 10 वर्षों में उठाए गए कदमों ने खादी को विकास और नौकरियों का एक मजबूत माध्यम बना दिया है।प्रधानमंत्री ने कपास, जूट और रेशम उत्पादक के रूप में भारत की बढ़ती प्रोफाइल के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार कपास किसानों का समर्थन कर रही है और उनसे कपास खरीद रही है। सरकार की ओर से लॉन्च किया गया कस्तूरी कॉटन वैश्विक स्तर पर भारत की ब्रांड वैल्यू बनाने में एक बड़ा कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें