लोगों में उत्साह
कांग्रेस के सुंदरगढ़ जिले की अध्यक्ष रश्मि पाधी ने बताया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता बीरमित्रपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर राउरकेला इस्पात शहर में एकत्रित हो गए हैं और राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। स्थानीय लोग उन्हें ‘पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते’ के रूप में देखते हैं।
दोपहर में पहुंचेंगे बीरमित्रपुर
बीरमित्रपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) करती है, लेकिन पहले इस सीट पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार निर्वाचित हो चुके हैं। राहुल गांधी के दोपहर को बीरमित्रपुर पहुंचने की संभावना है। उनका भव्य स्वागत करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई यात्रा की कमान संभालेगी। यह यात्रा रात को बीजा बहल इलाके में रुकने से पहले करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
आठ को करेंगे एक रैली को संबोधित
राहुल आठ फरवरी को झारसुगुड़ा में पुराने बस अड्डे से अपनी यात्रा फिर शुरू करेंगे और बाद में एक रैली को संबोधित करेंगे। दोपहर के भोजन के बाद वह झारसुगुड़ा में कनकतोरा से अपनी यात्रा बहाल करेंगे और फिर छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे। ओडिशा में दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में यात्रा के तहत करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।