यह तस्वीरें कोलकाता-जादवपुर बस स्टैंड की है। राज्य सरकार ने बस चालकों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश केंद्रीय ट्रेड यूनियनों देशव्यापी बुलाए बंद को लेकर दिए गए हैं। ट्रेड यूनियन ने न्यूनतम भत्ता, सामाजिक सुरक्षा स्कीम और पब्लिक-प्राइवेट सेक्टर के निजीकरण के खिलाफ यह बंद बुलाया है।
भारत बंद: बंगाल सरकार ने बस चालकों को सुरक्षा के लिए दिए हेलमेट पहनने के निर्देश
इसके अलावा मुंबई में बेस्ट बस के कर्मचायियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी काम बंद रखा। कर्मचारियों के स्थायीकरण, बेस्ट बजट को बीएमसी के ए बजट के साथ मिलाने और आवासी संबंधी समस्याओं को लेकर कल से ही बेस्ट के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
सीपीआई नेता नेता सुजन चक्रवर्ती को उनके समर्थकों सहित पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह ट्रेड यूनियनों के न्यूनतम भत्ता और सामाजिक सुरक्षा स्कीम की मांग को लेकर प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।
हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने झिकिरा-हावड़ा रुट के शानपुर मोड़ पर पर एक बस पर पथराव कर दिया दिया जिसमें दो छात्र घायल हो गए।
ट्रेड यूनियनों के दो दिनों के बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कूच विहार के दिनहाटा में एक सरकारी बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में ड्राइवर सहित दो लोग घायल है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
उत्तर 24 परगना के अशोक नगर में एक संदिग्ध चीज बरामद हुई। पूर्व रेलवे के सीआरपीओ निखिल कुमार ने बताया कि संदिग्ध चीज बम है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। बम को डिफ्यूज करने के बाद रेल लाइन को चालू किया जाएगा।
उत्तर 24 परगना के अशोक नगर में मिले बम को निष्क्रिय कर दिया गया है। बनगांव सेक्शन पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।
बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बुलाए दो दिवसीय हड़ताल में राष्ट्रीय जनता दल,समाजवादी पार्टी, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और वाम दलों ने भाग लिया।