फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Harrier का 7 सीटर संस्करण 2019 के अंत तक होगा पेश, कंपनी ने लगाई मुहर

Wed, 09 Jan 2019 09:59 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
7-seater Harrier
विज्ञापन
टाटा की नई फ्लैगशिप एसयूवी हैरियर 23 जनवरी को लांच होने जा रही है। इस कार से कंपनी को खासी उम्मीदें हैं। टाटा मोटर्स की इस एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है।
विज्ञापन


अब हैरियर की लांचिंग से पहले टाटा मोटर्स ने दावा किया है कि वह हैरियर के 7 सीटर संस्करण को तैयार कर रहा है। कंपनी ने इस खबर की पुष्टि की है, और हैरियर के इस बड़े संस्करण के लांच की समय सीमा भी साझा की है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुएंटर बटशेक ने कहा "सात सीटों वाली हैरियर वर्ष 2019 में ही लांच की जाएगी"।

 
 
विज्ञापन

tata harrier 5-seater
क्या होंगी 7 सीटर की खासियत
पांच सीटों वाले संस्करण की तरह 7 सीटर हैरियर लैंड रोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टाटा की 7 सीटर एसयूवी में 2,741 मिमी व्हीलबेस दिया जाएगा। जो 5 सीटर के समान ही होगा। सात सीटर एसयूवी में 2.0-लीटर क्रायोटेक डीज़ल इंजन दिया जाएगा। जो 170 बीएचपी  और 350 एनएम से कुछ अधिक टार्क जनरेट करेगा। आने वाली हैरियर के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होंगे।

फिलहाल, इस कार के नाम को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन हैरियर के सात सीटों वाले संस्करण का एक अलग नाम रखा जाएगा। पांच सीट वाली हैरियर की कीमत 16-21 लाख रुपये (ऑन-रोड) के बीच होने का अनुमान है, उम्मीद है कि सात सीट वाला संस्करण प्रीमियम प्राइस टैग को स्पोर्ट करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें