फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangalore: मंदिर में जाने के पांच मिनट बाद ही चोरी हो गए 16,000 के जूते, गुस्साए इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत

Sun, 16 Nov 2025 10:05 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू के बनशंकरी गणेश मंदिर में दर्शन गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ब्रांडेड जूते महज पांच मिनट में चोरी हो गए। जूतों की कीमत 16,000 रुपए बताई जा रही है। सीसीटीवी में चोर नंगे पांव भक्त बनकर आते और जूते लेकर चले जाते दिखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर) - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के बनशंकरी स्टेज स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां मंदिर में दर्शन करने गए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ब्रांडेड जूते उसके मंदिर में जाने के पांच मिनट के बाद ही चोरी हो गए, जिसके बाद इंजीनियर ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कर कराई। चोरी की गई जूते की कीमत लगभग 16,000 रुपए बताई जा रही है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 7.20 बजे मंदिर पहुंचे और अपने जूते मंदिर के बाहर ही रखकर पूजा करने गए। दर्शन सिर्फ पांच मिनट में पूरा करके जब वह बाहर आए, तो देखा कि उनके जूते गायब थे।

'मंदिर के बाहर जुता गायब होना आम बात'

विज्ञापन

शियाकतकर्ता ने बताया कि मंदिर के पुजारी और अन्य भक्तों से जानकारी मिली कि यह घटना यहां आम है। पुजारी के अपने भी जूते दो बार चोरी हो चुके हैं और कई अन्य भक्तों ने भी अपने जूतों के चोरी होने की कहानियां बताई। लेकिन अब तक किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

ये भी पढ़ें:- स्कूल लेट आने की खौफनाक सजा: बच्ची को स्कूल बैग टांगकर 100 उठक-बैठक कराई, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


शिकायतकर्ता इंजीनियर की पुलिस से गुहार
शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने यह चोरी अनदेखा नहीं करना चाहा। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि चोरी का मामला दर्ज किया जाए। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में चोर को नंगे पांव भक्त बनकर आते और जूते उठाकर जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


पहले पकड़े गए चोर ने क्या कहा? 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जूतों की तलाश शुरू कर दी है। पहले पकड़े गए जूते चोरों ने बताया था कि वे चोरी किए हुए जूते 20-50 रुपए में बेचकर शराब खरीदते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा, "अगर छोटी चोरी को नजरअंदाज किया जाएगा, तो वही लोग बड़ी चोरी भी करेंगे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना और सुधारना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- Kerala: भाजपा से नहीं मिला टिकट तो RSS कार्यकर्ता ने की आत्महत्या? फंदे पर लटका मिला शव; पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें