फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengluru: के एल वासु की रेव पार्टी में पुलिस का छापा, कोकीन, ड्रग्स के साथ नशे में धुत मिले कई लोग

Thu, 23 May 2024 03:30 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकारियों ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके से इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास एक फार्महाउस में रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इसमें टॉलीवुड की कई अभिनेता-अभिनेत्री की संलिप्तता का भी अंदेशा है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकारियों ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके से इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास एक फार्महाउस में रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इसमें टॉलीवुड की कई अभिनेता-अभिनेत्री की संलिप्तता का भी अंदेशा है।
विज्ञापन


सोमवार को केएल वासु के फार्म हाउस पर आयोजित रेव पार्टी में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स, कोकीन आदि मिली। साथ ही पार्टी में अनेक लोग नशे में धुत मिले। 

अनेकल तालुक के सिंगेना अग्रहारा गांव में जीआर फार्म्स में पुलिस को एमडीएमए और कोकीन सहित भारी मात्रा में ड्रग्स मिला। पार्टी में मौजूद 30 महिलाओं के साथ -साथ 98 रैवर्स के नशीले पदार्थों की जांच की।
विज्ञापन


पांच एकड़ में बना फार्म हाउस रियल्टी फर्म कॉनकॉर्ड के प्रबंध निदेशक गोपाल रेड्डी हैं। वासु और गोपाल दोस्त हैं। बता दें कि फार्म हाउस इवेंट मैनेजमेंट कंपनी मेसर्स विक्ट्री को किराए पर दिया गया था। जिसने 19 मई की रात जन्मदिन की पार्टी रखी।

पुलिस ने 35 वर्षीय केएल वासु और तीन ड्रग तस्करों सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस पार्टी में तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के राजनेता, व्यापारी के साथ-साथ तेलुगु फिल्म उद्योग की हस्तियां भी शामिल थीं। 

यही नहीं प्रतिनिधियों के स्टिकर वाली कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर घूम रही हैं। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि एक अभिनेत्री के वहां होने की बात कही गई थी।

57 वर्षीय हेमा उर्फ कृष्णा वेनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके दावा किया कि वे उस पार्टी में नहीं हैं, वे अपने घर में हैं। उन्होंने कहा मेरे बारे में झूठी खबर है। 

पुलिस आयुक्त ने पार्टी में राजनेताओं की मौजूदगी खारिज कर दी। सभी लोगों की मेडिकल जांच हुई, ताकि ड्रग्स के सेवन की पुष्टि हो सके। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान एक व्यक्ति 500 रुपये के नोट में कोकीन लपेट रहा था। उन्हें एक कार में भी ड्रग्स मिले हैं। इसके अलावा कूड़ादान, फूलदान, शौचालय में भी गोलियां फेंकी गई हैं।

पुलिस जांच में पता चला कि सभी राज्य के बाहर के रहने वाले थे। सीसीबी पुलिस ने मामले को हेब्बागोडी पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी में से किसी अभिनेत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पार्टी में शामिल 86 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि अभिनेत्री के मौजूदगी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें