फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी: बेंगलुरू में तेजी से चोरी हो रही थीं ट्रैफिक सिग्नल की बैटरी, फिर एक दिन पुलिस को सुबह-सुबह दिखा वो स्कूटर 

Wed, 16 Feb 2022 10:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

बैटरी चोरी की अब तक 68 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस मामले में पुलिस ने चार हजार स्कूटर का डेटा खंगाला तो 300 लोगों से पूछताछ भी की गई। इसके बाद एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरू में मंगलवार को एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दंपती ने ट्रैफिक सिग्लन की बैटरी चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरू में तेजी से ट्रैफिक सिग्नल की बैटरी चोरी हो रही हैं। इस बीच छानबीन में एक स्कूटर पर सुबह तीन बजे से पांच बजे के बीच एक दंपती घूमती दिखाई दी। शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दंपती ने गाड़ी के नंबर को कैमरे की नजर से बचाने के लिए उस पर लाइट लगा रखी थी। ऐसे में पुलिस ने आरटीओ कार्यालय से चार हजार स्कूटरों का डेटा निकाला और करीब 300 लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की दंपती की पहचान सिंकदर व नजमा के रूप में हुई है। ट्रैफिक सिग्नल की बैटरी चोरी होने के अब तक कुल 68 मामले दर्ज किए गए हैं। 

हिस्ट्रीशीटर है सिंकदर 
पुलिस ने बताया कि आरोपी सिकंदर की चाय की दुकान है तो नजमा कपड़ों का काम करती है। सिकंदर हिस्ट्रीशीटर भी है। इससे पहले 2017 और 2018 में उसे वाहन चोरी के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि दंपती कबाड़ में बैटरी बेचकर पैसे कमाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें