फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: कॉलेज में छात्रा को प्रपोज करना प्रोफेसर को पड़ा भारी, चप्पलों से हुई धुनाई, केस दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 07:45 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु

सार

बंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्रों ने बीच कैंपस में पीट दिया। प्रोफेसर पर छात्रा को प्रपोज करने और यौन उत्पीड़न का आरोप है। कॉलेज प्रशासन ने पहले ही उस पर प्रतिबंध लगा दिया था, फिर भी उसने जबरन घुसकर छात्रा का हाथ पकड़ा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छात्रों ने की प्रोफेसर की पिटाई - फोटो : @स्क्रीनग्रैब एक्स वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा के मंदिर में गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक खबर सामने आई है। दरअसल, बंगलुरु के नेलमंगला स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एक सहायक प्रोफेसर ने क्लासरूम में ही अपनी छात्रा को प्रपोज कर दिया। इस हरकत से आक्रोशित छात्रों ने प्रोफेसर को कैंपस में ही घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 23 मार्च की है। नेलमंगला तालुक के एक नामी मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप है कि वह लंबे समय से छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। छात्राओं ने पहले भी कॉलेज प्रबंधन से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद कॉलेज ने प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच पूरी होने तक कैंपस में प्रवेश करने से रोक दिया था।
 

प्रतिबंध के बावजूद पहुंचा कॉलेज
कॉलेज के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए आरोपी प्रोफेसर शनिवार को जबरन कैंपस में घुस गया। वह सीधे क्लासरूम में पहुंचा और एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसके सामने प्यार का इजहार करने लगा। इसके बाद छात्रा ने कड़ा विरोध जताया। तभी वहां मौजूद अन्य छात्र भड़क गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्रा खुद अपनी चप्पल से प्रोफेसर की पिटाई कर रही है, जबकि अन्य छात्र उसे घेरकर धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक, राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
मामला बढ़ता देख कॉलेज के प्रिंसिपल ने नेलमंगला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें