सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई तस्वीर में सड़क पार करने के इंतजार में खड़ी बाइक के पीछे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को पेपर बैग से सिर को ढकते हुए देखा गया। तस्वीर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
बंगलूरू की सड़को पर एक बहुत ही हास्यपद नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर सड़क पर चल रहे यात्री भी हैरान हो गए। दरअसल, बाइक की पीछे सीट पर बैठे एक व्यक्ति को हेलमेट से अपने सिर को ढकने की बजाय पेपर बैग पहनते हुए देखा गया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई इस तस्वीर में सड़क पार करने के इंतजार में खड़ी बाइक के पीछे वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को पेपर बैग से सिर को ढकते हुए देखा गया। तस्वीर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'लेनदार से बचने के लिए वह अपने चेहरे को छिपा रहा होगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई ने शायद अपने सिर पर नंबर प्लेट छाप रखी है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह एआई कैमरा की टेस्टिंग कर रहा है।'
विज्ञापन
बाइक में बैठे व्यक्ति को हेलमेट के ऊपर पेपर बैग हने देख कई लोग हंस पड़े। यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, इससे पहले बंगलूरू में ही एक महिला को बाइक के पीछे बैठकर काम करते हुए देखा गया था।