फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द में रोता रहा बच्चा: नर्स-डॉक्टर की लापरवाही से कटी मासूम की अंगुली, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 25 Feb 2026 05:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू के इंदिरानगर स्थित निजी अस्पताल में छह महीने के मासूम की बाएं हाथ की छोटी अंगुली डिस्चार्ज प्रक्रिया के दौरान कथित लापरवाही से आधी कट गई। दर्द में रोता बच्चा और घबराए माता-पिता ने अस्पताल में अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस ने नर्स, डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के इंदिरानगर स्थित एक निजी अस्पताल में छह महीने के मासूम की जिंदगी एक पल में डर और दर्द में बदल गई। बुखार और जुकाम के इलाज के लिए लाए गए शिशु की डिस्चार्ज प्रक्रिया के दौरान कथित लापरवाही के कारण उसकी बाएं हाथ की छोटी अंगुली आधी कट गई। दर्द में रोता हुआ मासूम और चिंतित माता-पिता की हड़बड़ी ने अस्पताल में हड़कंप मचा दिया। इस घटना के बाद अस्पताल की नर्स, डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता विजय कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को उनके छह महीने के बच्चे को बुखार और जुकाम की शिकायत पर इंदिरानगर स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाने ले जाया गया। डॉक्टर की सलाह पर उसे आगे के इलाज के लिए भर्ती किया गया।

ये भी पढ़ें:- आयरन बीम, ब्रह्मोस से तेज मिसाइल और ट्रेड डील: इस्राइल से क्या हासिल कर सकता है भारत, PM का दौरा कितना अहम?
विज्ञापन


24 फरवरी के दोपहर को किया जाना था डिस्चार्ज
जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को बच्चे को सुबह 10.57 बजे भर्ती कराने के बाद शाम 3 बजे डिस्चार्ज किया जाना था। डिस्चार्ज प्रक्रिया के दौरान बिल का भुगतान किया गया और बच्चे की वार्ड में छुट्टी की तैयारी चल रही थी। शिकायत में कहा गया है कि नर्स ने जब ड्रिप हटाई और ड्रेसिंग खोल रही थी, तभी बच्चे की बाएं हाथ की छोटी अंगुली का सिरा कट गया। इसके कारण बच्चे को गंभीर दर्द और चोट हुई। तुरंत बच्चे को इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां ड्रेसिंग की गई और प्लास्टर लगाया गया।

ये भी पढ़ें:- NCERT किताब विवाद: न्यायपालिका से जुड़ी सामग्री हटाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद फैसला; जानिए मामला

विज्ञापन


शिकायत में क्या-क्या? जानिए
शिकायत में बताया गया कि अस्पताल के स्टाफ ने शुरू में कहा कि यह गंभीर चोट नहीं है और बच्चा छोटा होने की वजह से यह अपने आप ठीक हो जाएगा। लेकिन नर्स और डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण बच्चे की छोटी अंगुली को गंभीर चोट पहुंची, जिससे उसे बहुत दर्द हुआ। इस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (बी) (जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत नर्स, डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें