बंगलुरु में एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में पांच अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
बंगलूरू पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'वीडियो क्लिप के आधार पर एक महिला समेत पांच आरोपियों को तत्काल खोजा गया और बंगलूरू शहर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वीडियो में ये लोग महिला से दुष्कर्म करते और उसका उत्पीड़न करते दिख रहे हैं।'