सोशल मीडिया पर घूम रहे एक किताब के पन्ने ने हंगामा मचाया हुआ है, उसमें दहेज देने के 'फायदे' लिखे हुए हैं। वायरल हो रही तस्वीर के मुताबिक, यह एक किताब का हिस्सा है जिसे बेंगलुरू में मौजूद सेंट जोसफ कॉलेज के बीए के छात्रों को पढ़ाया जा रहा था। फोटो को देखें तो उसपर लिखा है कि दहेज एक गलत प्रथा है फिर भी इसका समर्थन करने वाले काफी लोग मौजूद हैं। इसके बाद उन तरीकों और बातों का जिक्र किया गया है जिनके जरिए दहेज का समर्थन किया जाता है।
बता दें कि भारत में दहेज लेना और देना 1961 में गैरकानूनी करार दिया जा चुका है लेकिन फिर भी यह प्रथा खुलेआम चल रही है। दहेज के लिए लड़की को तंग करना और मार देना बहुत ही आम हो गया है। अक्सर यह सब खबरों में रहता है।
जुड़वा बेटियों को जन्म देने पर पति ने पत्नी का किया वो हाल, जो कोई सोच भी नहीं सकता
ऐसे में बच्चों को पढ़ाई जा रही इन बातों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। तस्वीर को रितिका रमेश नाम की आईडी से फेसबुक पर पोस्ट किया गया था जिसके बाद यह तेजी से फैलने लगी।