गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक बार फिर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला गया है। वरिठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम में ट्विटर पर लिखा है कि पीएम मोदी की गुजरात में घोषणाओं के बाद ही राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
उन्होंने दो ट्वीट किए, जिनमें पहले लिखा कि चुनाव आयोग छुट्टी पर है और जब गुजरात सरकार अपनी सभी घोषणाएं कर लेगी तब कहीं तारीखों का ऐलान होगा। उन्होंने आगे लिखा कि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को ये अथॉरिटी दी है कि वे अपनी रैली में तारीखों का ऐलान कर दे और फिर आयोग को इसकी जानकारी दे देंगे।
EC has authorised PM to announce date of Gujarat elections at his last rally (and kindly keep EC informed).
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) October 20, 2017
EC will be recalled from its extended holiday after Gujarat Govt has announced all concessions and freebies.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) October 20, 2017
कांग्रेस के इस तंज पर गुजरात के सीएम रुपानी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है इसलिए पार्टी की ओर से ऐसी बयानबाजी की जा रही है।
I think Chidambaram & the entire Congress are scared of the upcoming #Gujarat Elections: Vijay Rupani, Gujarat CM on P Chidambaram's tweet pic.twitter.com/oreI5WmPf7
— ANI (@ANI) October 20, 2017
पढ़ें: गुजरात: तारीखों का ऐलान न करने पर पूर्व चुनाव आयुक्त ने EC पर उठाए सवाल