कर्नाटक की राजधानी के इलाके में बंगलूरू पुलिस ने छापेमारी की है और वहां चल रहे अवैध स्पा और मसाज पार्लर का पर्दाफाश किया है।
बंगलूरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने बताया कि सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने कोरमंगला और पुट्टनहल्ली में दो अवैध स्पा और मसाज पार्लर पर छापेमारी की कार्रवाई की है।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।