फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया में पहली बार, बंगलूरू एयरपोर्ट पर अब आपका चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास

Sat, 08 Sep 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के बंगलूरू एयरपोर्ट पर अब आपका चेहरा की बोर्डिंग पास का काम करेगा। यहां का केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐसा करने वाला एशिया का पहला एयरपोर्ट बन जाएगा। पेपरलेस यात्रा के लिए यहां पूरी तैयारी हो चुकी है। बोर्डिंग पास के लिए फेस रिकग्निशन का इस्तेमाल अगले साल से शुरू होगा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के सीईओ हरी मरार ने इसके लिए 5 सितंबर को पुर्तगाल के लिसबन में पुर्तगाली सॉफ्टवेयर कंपनी के साथ एक अग्रीमेंट भी साइन किया है। जिसके तहत एयरपोर्ट पर साल 2019 से फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल होगा। यह अग्रीमेंट भारतीय मूल के पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की मौजूदगी में साइन हुआ। उनके साथ वहां पुर्तगाल में भारत की राजदूत नंदिनी सिंगला भी मौजूद थीं।

बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड  (बीआईएएल) के एमडी और सीईओ हरि मरार ने कहा, 'अब आपका चेहरा ही आपका बोर्डिंग पास होगा।' उन्होंने कहा, 'इस सुविधा से बिना किसी परेशानी के यात्री हवाई यात्रा कर सकेंगे और उन्हें लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा होगी काफी आसान

बीआईएएल द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, 'बोर्डिंग के लिए रजिस्ट्रेशन को पेपरलेस बनाकर हवाई यात्रा को आसान करने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। बायोमेट्रिक तकनीक से यात्रियों के चेहरे से उनकी पहचान होगी और वे एयरपोर्ट पर जा सकेंगे। उन्हें बार-बार बोर्डिंग पास, पासपोर्ट या अन्य पहचान पत्र नहीं दिखाने पड़ेंगे।'

पुर्तगाली सॉफ्टवेयर कंपनी विजन बॉक्स की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने पहली बार इसी साल मार्च में लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए फेस रिकग्निशन का इस्तेमाल किया था। वहां बोर्डिंग पास की बजाय बायोमेट्रिक बोर्डिंग का इस्तेमाल हुआ।

बीआईएएल के साथ अग्रीमेंट साइन करने के बाद वॉइस बॉक्स ने कहा कि ऐसा करने का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को पहले से ज्यादा सरल बनाना है। इससे उन्हें बार-बार बोर्डिंग पास नहीं दिखाना पड़ेगा। वहीं मरार का कहना है कि लोगों का चेहरा ही अब उनका बोर्डिंग पास होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें