फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: पूर्व पार्षद के घर और दफ्तर से 30 करोड़ के पुराने नोट बरामद

Sat, 15 Apr 2017 02:52 AM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू पुलिस ने पूर्व पार्षद के घर और दफ्तर से लगभग 30 करोड़ रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और जांच पूरी होने के बाद इस रकम की पुष्टि की बात की है। अपहरण के एक मामले में छापेमारी करने के दौरान पुलिस को 500 और 100 रुपए के ये पुराने नोट बरामद हुए है।  
विज्ञापन


बंगलूरू पूर्व के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर हेमंत निंबाकर ने बताया ‘पूर्व पार्षद के दफ्तर की खिड़की तोड़कर पुलिस कमर्चारी अंदर दाखिल हुए थे। वहां से काफी संख्या में पुराने नोट, जमीन के कागजात और तेज हथियार मिले है। मामले की छानबीन की जा रही है और नोटों की गिनती मशीन से की जा रही है। जांच पूरी होने और पंचनामा बनने के बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी।’

उन्होंने बताया कि अपहरण के एक मामले में कोर्ट के वारंट पर पुलिस छापामारी करने गई थी, जहां से ये नोट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पूर्व पार्षद वी नागराजको ‘बॉम्ब नागा’ के नाम से भी जाना जाता है। छापेमारी के दौरान वह घर या श्रीरामपुरा स्थित दफ्तर में से कहीं भी महीं मिला, कथित रूप से वह भागने में कामयाब रहा। वह एक हिस्ट्री शीटर भी रह चुका है।   
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2004 में नागराज गांधीनगर विधानसभा सीट से जद(एस) की टिकट पर चुनाव लड़ चुका हैं। फिलहाल वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें