फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: हिंसा के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कांग्रेस ने ममता के चुप्पी पर उठाए सवाल

Sun, 11 Jun 2023 03:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कांग्रेस ने चुनाव में पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि मुर्शीदाबाद में हुई हिंसा के बाद गांववाले डर में जी रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो अन्य बुरी तरह से घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के चुप्पी पर उठाया सवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की घटना के बाद राजनीतिक दलों ने सत्तासीन टीएमसी को घेरा है। इस घटना के बाद राज्य चुनाव आयुक्त ने नामांकन भरने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी रविवार को हिंसा का शिकार हुए पार्टी कार्यकर्ता फूलचंद शेख के घर गए। 
विज्ञापन


सीएम की चुप्पी पर उठा सवाल
घटना की निंदा करते हुए कांग्रेसी नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाया। शेख के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार नौ जून को जब वह कार्ड खेल रहे थे तभी टीएमसी के कुछ गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था। उन्हें तुरंत कांडी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों को गलत बताया है। 

कांग्रेस ने की पुलिस सुरक्षा की मांग
चौधरी ने मृतक के परिवारवालों को हत्या का विरोध करने और न्याय की मांग करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने बताया कि गांववाले इस घटना के बाद डर में जी रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो अन्य बुरी तरह से घायल भी हुए थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शेख की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उनके घर से समान भी लूटकर ले गए। टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने इस घटना के पीछे आपसी रंजिश होने का दावा किया है। हालांकि, रविवार को इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें