फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: छात्रों ने प्रधानाध्यापक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, धक्का लगने से सिर पर लगी चोट; जानें पूरा मामला

Wed, 09 Sep 2026 06:25 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला

सार

जलपाईगुड़ी जिला स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्रों ने प्रधानाध्यापक धर्मचंद बारुई से मारपीट की। छात्रों से बचकर भागते समय धक्का लगने से प्रधानाध्यापक गिर पड़े और सिर में चोट लगी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
स्कूल में प्रधानाध्यापक की छात्रों ने की पिटाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। छात्रों से बचकर भाग रहे प्रधानाध्यापक धर्मचंद बारुई को पीछे से जोरदार धक्का दिया गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। इसके बाद भी छात्रों ने उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

को छात्रों से बचकर भागते और फिर जमीन पर गिरते देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताबकि मामला शिक्षक दिवस का है। जलपाईगुड़ी जिला स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी। दसवीं कक्षा के कुछ छात्रों को भोजन नहीं मिलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। छात्रों का आरोप है कि भोजन स्थल पर पहुंचने पर प्रधानाध्यापक ने कुछ विद्यार्थियों के साथ मारपीट की। इसके बाद छात्र भड़क गए और प्रधानाध्यापक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस को भी छात्रों ने रोका
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रधानाध्यापक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। छात्रों ने पुलिस का रास्ता भी रोक दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह प्रधानाध्यापक को वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। छात्रों ने स्कूल में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को लेकर भी आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना ने स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें