फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: लक्ष्मी भंडार योजना को स्काच पुरस्कार, ममता ने जताई खुशी

Sun, 30 Oct 2022 11:10 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बंगाल सरकार ने परिवार की महिला मुखिया को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पिछले साल अगस्त, 2021 में इस योजना को शुरू की थी। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल ने अपनी लोकप्रिय लक्ष्मी भंडार योजना के लिए महिला एवं बाल विकास श्रेणी में प्रतिष्ठित स्काच पुरस्कार प्राप्त किया है। ममता ने इस पर खुशी जताते हुए कहा. यह सम्मान उनकी सरकार और राज्य की लगभग दो करोड़ महिलाओं के लिए है जिन्हें इस योजना द्वारा सशक्त बनाया गया है। 
विज्ञापन


ममता ने कहा, महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता सूची में है। उन्होंने ट्वीट किया, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना लक्ष्मी भंडार को महिला एवं बाल विकास श्रेणी में स्काच पुरस्कार मिला है। बंगाल सरकार ने परिवार की महिला मुखिया को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पिछले साल अगस्त, 2021 में इस योजना को शुरू की थी। इस योजना के तहत सामान्य जाति वर्ग के लिए 500 रुपए प्रति माह और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1,000 रुपए प्रति माह दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें