फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में मतदान : छिटपुट हिंसा के बीच हुई बंपर वोटिंग, ममता ने कोलकाता में डाला वोट

Mon, 26 Apr 2021 09:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान में कुल 75.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया
 
विज्ञापन
बंगाल चुनाव में मतदान करती महिलाएं - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सोमवार को सातवें दौर का मतदान समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग  के अनुसार सातवें चरण के मतदान में कुल 75.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला और इसके बाद उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया।

विज्ञापन

 
चुनाव आयोग ने कहा कि यह मत प्रतिशत शाम पांच बजे तक हुए मतदान के आधार पर आया है और उस वक्त मतदान जारी था। चुनाव आयोग ने कहा कि प्रदेश की 34 विधानसभा सीटों के 11,376 मतदान केंद्रों पर मतदान ‘शांतिपूर्ण ढंग से’ संपन्न हुआ।

चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि इस चरण में 5,982 मतदान केंद्रों (52.58 फीसदी) पर वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी गई। पश्चिम बंगाल में सात चरणों के मतदान तक कुल 332.94 करोड़ रुपये नकद एवं अन्य चीजें जब्त की गईं।
विज्ञापन


चार राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए चुनाव में अब तक 1,035.54 करोड़ रुपये (उप चुनावों में 12.11 करोड़ रुपये समेत) जब्त किए गए। पश्चिम बंगाल के बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते की मदद से 15 जिंदा बम बरामद किए गए।

आयोग के मुताबिक, पहले से मिली सूचना के आधार पर हुगली जूट मिल कॉलोनी के निकट दो थैलों में 19 देसी बम बरामद किए गए। मालदा जिले में दो शरारती तत्वों को कुछ हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल में इस चरण के मतदान के दौरान कुल 11,376 बैलट यूनिट, 11,376 कंट्रोल यूनिट और 11,376 वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया।

आयोग ने कहा कि इस चरण में ईवीएम और वीवीपैट के काम नहीं करने का अनुपात पिछले कुछ चरणों के तुलनात्मक ही था। एक ईवीएम के लिए एक कंट्रोल यूनिट, कम से कम एक बैलट यूनिट और एक पेपर ट्रेल मशीन का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें