फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coroan vaccine: सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक से टीके की कीमत कम करने को कहा

Mon, 26 Apr 2021 08:14 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीके मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
कोवैक्सिन और कोविशील्ड - फोटो : PTI/twitter@seruminstitute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने सोमवार को सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा कि वे अपने कोविड-19 टीकों की कीमत कम करें। सरकार ने इन दोनों कंपनियों को टीकों के दाम करने के लिए ऐसे समय कहा है जब विभिन्न राज्यों ने आलोचना करते हुए ऐसे बड़े संकट के दौरान मुनाफाखोरी पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीके मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर चर्चा की गई। अब उम्मीद है कि दोनों कंपनियां अपने टीकों के लिए संशोधित मूल्य निर्धारण के साथ सामने आएंगी।

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने अपने कोविड-19 टीके कोवैक्सिन की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की है।
विज्ञापन


वहीं पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशिल्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक घोषित की है और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक घोषित की है। दोनों टीके 150 रुपये प्रति खुराक की दर से केंद्र सरकार को उपलब्ध हैं।

कई राज्यों ने टीकों की अलग-अलग कीमतों पर आपत्ति जताई है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मुनाफाखोरी का समय नहीं है। भारत ने अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के विस्तार की घोषणा की है ताकि एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग टीका लगवा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें