वंदे मातरम के 150 वर्ष पर बंगाल भाजपा का कार्यक्रम
वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 7 नवंबर को राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे होने पर कई जगहों पर सामूहिक गायन का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसे पार्टी ने बंगाल की संस्कृति और अस्मिता से जोड़कर पेश करने की कोशिश की थी। दरअसल, मुस्लिम समुदाय के विरोध के कारण कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 1937 में मूल पाठ से कुछ पंक्तियां हटा दी थीं। भाजपा इसे बंगाली अस्मिता से जोड़ रही है। बंकिमचंद्र चटर्जी की तरफ से लिखा गया और रविंद्रनाथ टैगोर की तरफ से गाया गया यह गीत न सिर्फ 1905 के बंगाल विभाजन, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज बना था।
वंदे मातरम पर मदनी का बयान
मदनी ने वंदे मातरम को लेकर भी विवादित बयान दिया था। मदनी ने कहा कि किसी भी नारे या गीत को किसी कौम के पर थोपा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि 'मुर्दा कौमें सरेंडर करती हैं, जबकि जिंदा कौमें हालात का मुकाबला करती हैं।' मदनी ने वंदे मातरम के कुछ अंश हटाने को विभाजन से जोड़ने वाले प्रधानमंत्री मोदी के बयान को भ्रामक करार दिया था।
यह भी पढ़ें -
Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार; एसआईआर पर विपक्ष लामबंद, 'जिहाद' विवाद पर सरकार गर्म
यह कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं- रिजिजू
वहीं रविवार को सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'वंदे मातरम बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे स्वतंत्रता संग्राम में, हमने वंदे मातरम का नारा लगाकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और बंकिम चंद्र चटर्जी को वंदे मातरम लिखे हुए 150 साल हो गए हैं। पूरा देश इस पर विश्वास करता है। यह कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। 150 साल हो गए हैं। अगर हमें इस पर चर्चा भी करनी है, तो मैं इसे सभी दलों के सामने रखूंगा। मैं इसे बीएसी में उठाऊंगा। मैं यहां एजेंडा की घोषणा नहीं कर सकता।'
राजनीतिक नौटंकी कर रही टीएमसी-कांग्रेस- अमित मालवीय
एक दिन पहले भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में जारी हालिया निर्देश को लेकर दोनों दल जिस तरह आपत्ति जता रहे हैं, वह पूरी तरह 'राजनीतिक नौटंकी' है, जबकि यह नियम दशकों से लागू है और किसी सरकार की तरफ से नहीं, बल्कि लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी की तरफ से बनाया गया था।
दोनों दलों के बीच वार-पलटवार के बीच अब संसद सत्र में उनकी रणनीति ही राज्य के विधानसभा चुनाव की नींव तैयार करती दिखेगी।