फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल तस्करी मामले में बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय पर शिकंजा, पूछताछ के लिए इंदौर पहुंची CID

Tue, 13 Mar 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बाल तस्करी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाल तस्करी से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने कैलाश विजयवर्गीय से इंदौर में पूछताछ की है। विजयवर्गीय इंदौर में रहते हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सीआईडी ने 10 जनवरी को इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के ऑफिस में विजयवर्गीय से पूछताछ की। मीडिया की खबरों के मुताबिक इंदौर के एडीजी अजय शर्मा ने एजेंसी से आज इसकी पुष्टि की है। 

बता दें कि पिछले साल पश्चिम बंगाल सीआईडी ने जलपाईगुड़ी में बच्चों की तस्करी के एक गिरोह का खुलासा किया था। इस गिरोह पर आरोप लगा था कि वह गोद देने की आड़ में बच्चों को देसी-विदेशी लोगों को बेचता था।  
विज्ञापन


इस मामले में कुछ अन्य लोगों के साथ बीजेपी महिला मोर्चा की पश्चिम बंगाल इकाई की तत्कालीन महासचिव जूही चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद जूही को पार्टी पद से बर्खास्त किया गया था। इस मामले में पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली का नाम भी सामने आया था। इस मामले में उनसे भी पूछताछ की जा चुकी है। 
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें