फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: बर्धमान रेलवे प्लेटफॉर्म शेड पर गिरा वाटर टैंक, नीचे खड़े लोग आए चपेट में; तीन लोगों की मौत

Wed, 13 Dec 2023 08:36 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में बर्धमान रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर वाटर टैंक गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में बर्धमान रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म से दर्दनाक घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर इतंजार कर रहे लोगों पर पानी का टैंक गिर गया। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। मामले की जानकारी अधिकारियों ने दी। 
विज्ञापन


ट्रेन के इतंजार में खड़े लोगों पर गिरा वाटर टैंक
पूर्वी रेलवे(ईआर) के एक अधिकारी ने बताया कि बर्धमान स्टेशन के संयुक्त प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर इतंजार कर रहे यात्रियों पर पानी से भरा टैंक गिर गया। पूर्व बर्धमान जिले के एक अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान सोनाराम टुडू, कांति बहादुर, मफीजा खातून के रूप में हुई है। हादसे से संबंधित जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि हादसे में घायल ज्यादा लोगों ट्रेन के यात्री हैं। यह घटना तब घटी, जब प्लेटफॉर्म के शेड के नीचे लोग इतंजार कर रहे थे। हालांकि हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई है। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मृतक के परिजनों, घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
पूर्वी रेलवे(ईआर) अधिकारी ने कहा कि रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषमा की है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास हजार, मामूली चोट वाले लोगों को पांच हजार दिए जाएंगे। पूर्वी रेलवे अधिकारियों ने घायलों के रिश्तेदारों से संपर्क किया है और इलाज के लिए हर तरह की सहायता की पेशकश की है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने की रेलवे अधिकारियों से बात 
हादसे की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जल्द ही मामले की जांच शुरू होगी। हमारे अधिकारी अस्पताल में भर्ती घायलों से बात कर रहे हैं। जांच के लिए उनके बायन दर्ज किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने रेलवे अधिकारियों से बात की। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ईआर अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद तीन रेलवे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें