फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: बांग्लादेश में तिरंगे के अपमान पर नाराजगी, कोलकाता के अस्पताल में नहीं होगा पड़ोसी देश के मरीजों का इलाज

Sat, 30 Nov 2024 09:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारत के साथ-साथ अब मानवाधिकार संगठन भी आवाज उठा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल ने बांग्लादेश में भीड़ द्वारा भारतीय ध्वज जलाने की कथित घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं इस अस्पताल ने कहा है कि वह पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बांग्लादेशी मरीजों का इलाज भी नहीं करेगा। 
विज्ञापन


उत्तर कोलकाता के मनिकतला इलाके में स्थित जेएनरे अस्पताल ने शुक्रवार को कहा कि वह पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ कथित अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के मरीजों का इलाज नहीं करेगा। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा भारतीय ध्वज का अपमान किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया।

अस्पताल के अधिकारी सुभ्रांशु भक्त ने कहा, ‘‘हमने एक अधिसूचना जारी की है कि आज से अनिश्चित काल तक हम किसी भी बांग्लादेशी मरीज को उपचार के लिए भर्ती नहीं करेंगे। यह मुख्य रूप से भारत के प्रति उनके अपमान के कारण है।’’ उन्होंने शहर के अन्य अस्पतालों से भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार के विरोध में ऐसा ही करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें