फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: ग्लोबल बिजनेस समिट में 25 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल; ताजपुर परियोजना से अदाणी का टूट सकता है नाता

Tue, 21 Nov 2023 06:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले प्रमुख देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पोलैंड, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, बांग्लादेश, स्पेन और फिजी शामिल हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प. बंगाल में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के सातवें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को किया। उद्योग जगत के भारत की कई प्रमुख हस्तियों समेत 25 से अधिक देशों के कारोबारियों, कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों के बीजीबीएस में भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले प्रमुख देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पोलैंड, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, बांग्लादेश, स्पेन और फिजी शामिल हैं। भारत से रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, अंबुजा नेवटिया और हीरानंदानी समूह के शीर्ष अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

विज्ञापन


इस बीच ममता बनर्जी ने कहा कि ताजपुर गहरे समुद्री बंदरगाह के विकास के लिए जल्द ही एक निविदा जारी की जाएगी। इससे पहले इसे अदाणी समूह को सौंपने की बात कही गई थी। परियोजना पहले अक्बतूर 2022 में अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) को दी जानी वाली थी। एपीएसईजेड इसके लिए लगाई गई दो अंतिम बोलियों में सबसे कम की बोली लगाने वाली (एल-1) बोलीदाता थी। उस समय जेएसडब्ल्यू ग्रुप भी एक दावेदार था।

ममता ने बीजीबीएस को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में 12 'गेम-चेंजिंग' अवसर हैं। पहला अवसर ताजपुर में प्रस्तावित गहरे समुद्र का बंदरगाह है जो निविदा के लिए तैयार है। आप निविदा में भाग ले सकते हैं। यह तीन अरब डॉलर यानी 25,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेगा। इस सम्मेलन से अदाणी समूह की गैरमौजूदगी ने भी ताजपुर बंदरगाह परियोजना में उसकी भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें