फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में UCC की ओर कदम: कैबिनेट ने ड्राफ्ट की जांच के लिए पैनल को दी मंजूरी, जानें कब तक पेश हो सकता है बिल?

Thu, 02 Jul 2026 08:46 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के मसौदा विधेयक की जांच के लिए सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित करने को मंजूरी दे दी है। समिति चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद अगस्त में होने वाले विस्तारित बजट सत्र के दौरान विधेयक विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा - फोटो : पश्चिम बंगाल विधानसभा वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने गुरुवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक के मसौदे की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक समिति के गठन को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही राज्य में यूसीसी लागू करने की दिशा में भाजपा सरकार के प्रमुख सामाजिक सुधार एजेंडे को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

विज्ञापन


कितने दिनों में देनी होगी रिपोर्ट?
राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि समिति को यूसीसी के मसौदा विधेयक की विस्तार से समीक्षा कर अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'राज्य कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 के मसौदा विधेयक की जांच के लिए एक समिति के गठन को मंजूरी दी है। सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली यह समिति चार सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद विधेयक को विधानसभा में पेश किया जाएगा।' 

सरकार ने कब शुरू की थी प्रक्रिया?
यह फैसला मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू किए जाने के महज तीन दिन बाद लिया गया है। सरकार ने इस दिशा में तेजी दिखाते हुए अब मसौदे की कानूनी समीक्षा का काम भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


क्या चुनावी वादे को पूरा करने की तैयारी में है भाजपा?
यूनिफॉर्म सिविल कोड पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में  भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल था। पार्टी ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन को समाप्त करते हुए सत्ता हासिल की थी। अब सरकार अपने इस अहम वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: TMC Bank Accounts: टीएमसी के बैंक खातों में ऐसा क्या? हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब, डेबिट फ्रीज पर उठे सवाल
विज्ञापन


कब पेश हो सकता है विधेयक?
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की थी कि सरकार अगस्त में प्रस्तावित विस्तारित बजट सत्र के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक को सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें