कांग्रेस नेता राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में 14 अप्रैल से प्रचार करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी गोआलपोखर और माटीगड़ा (नक्सलबाड़ी) में प्रचार अभियान में भाग लेंगे।
कांग्रेस नेता बंगाल में चार चरणों के चुनाव के खत्म होने के बाद प्रचार अभियान में शामिल होने जा रहे हैं। यहां कांग्रेस वामफ्रंट के साथ मिलकर 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राज्य में पांचवें चरण के तहत 17 अप्रैल को 45 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं।
छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को और सातवें चरण में 26 अप्रैल को 35 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, आठवें और अंतिम चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 35 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। मतगणना 2 मई को होगी। बता दें, बंगाल चुनाव प्रचार से गांधी परिवार की दूरी पर अटकलों का बाजार गर्म था।