देश की राजनीति में हाशिये पर पहुंचे वाम मोर्चे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा युवाओं को मौका दिया है। पार्टी ने टिकट वितरण में युवाओं के अलावा महिलाओं और पिछड़ों को तरजीह दी है।
कांग्रेस, इंडियन सेक्युलर फ्रंट आईएसएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे वाम दलों के संयुक्त मोर्चा में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही माकपा की अब तक घोषित 130 उम्मीदवारों की सूची में तीस फीसदी से ज्यादा 40 वर्ष से कम उम्र के हैं, सूची में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी 15 फीसदी से ज्यादा है।
इसमें जेएनयू की छात्र नेता आइशी घोष, दीप्शिता धर भी इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। दीदी के सामने भी पार्टी की युवा नेता मीनाक्षी बनर्जी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में पूरी तरह तत्पर हैं।