फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: रोगी के पेट से निकलीं 250 कीलें, 35 सिक्के, सर्जरी के दौरान डॉक्टर दंग

Sun, 19 Jun 2022 10:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मोइनुद्दीन ने पिछले शनिवार से खाना बंद कर दिया था। पेट में असहनीय दर्ज होने पर उसे बर्धमान के एक निजी अस्पताल लाया गया। इस दौरान जब उसका एक्स-रे हुआ तो पता चला कि उसके पेट में कीलें हैं। 
विज्ञापन
मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स के पेट से निकलीं 250 कीलें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की सर्जरी के दौरान डॉक्टर भी दंग रहे गए जब उन्हें उसके पेट से 250 कीलें, 35 सिक्के और स्टोन चिप्स मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स बीते पंद्रह वर्षों से इन कीलों को खा रहा था। डॉक्टरों ने इन कीलों को सर्जरी कर निकाला है। 
विज्ञापन


यह मामला बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। मानसिक रूप से विज्ञिप्त शख्स के पेट से 250 कीलें और 35 सिक्के बरामद किए गए हैं। फिलहाल व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के सूत्रों की मानें तो शख्स का नाम शेख मोइनुद्दीन है। वह मंगलकोट इलाके का रहने वाला है। 

मोइनुद्दीन ने पिछले शनिवार से खाना बंद कर दिया था। पेट में असहनीय दर्ज होने पर उसे बर्धमान के एक निजी अस्पताल लाया गया। इस दौरान जब उसका एक्स-रे हुआ तो पता चला कि उसके पेट में कीलें हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से कहा गया कि सर्जरी करने में लाखों रुपये खर्च होंगे। तब परिवार ने मोइनुद्दीन को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। 

वहां अस्पताल के अधिकारियों ने उसकी सर्जरी के लिए एक अलग मेडिकल टीम का गठन किया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके पेट से 250 कीलें, 35 सिक्के और कई पत्थर निकाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें