फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम विवाद: कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा बोले- महाराष्ट्र को एक इंच भी जमीन नहीं देंगे

Mon, 30 Dec 2019 12:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगाम सीमा विवाद का मुद्दा फिर से सुर्खियों आ गया है। दोनों राज्यों में इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। बेलगाग सीमा विवाद को लेकर भड़के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का पुतला जलाया और एक कन्नड़ फिल्म को सिनेमा घर में चलने से रोक दिया। 

विज्ञापन


वहीं, इस विवाद को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि महाजन आयोग के अनुसार यह स्पष्ट है कि कौन सा भाग महाराष्ट्र और कर्नाटक को दिया गया है। इस तरह का विवाद पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।


क्या है बेलगाम विवाद
महाराष्ट्र बेलगाम पर अपना दावा करता रहा है क्योंकि यहां मराठी भाषी लोगों की बड़ी आबादी रहती है लेकिन यह जिला अभी कर्नाटक में आता है। हाल ही में एक एक कन्नड़ संगठन की ओर से महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) पर की गई टिप्पणी के बाद बेलगाम को लेकर जारी दशकों पुराना यह विवाद फिर से गरमा गया। महाराष्ट्र एकीकरण समिति कर्नाटक के मराठी भाषी आबादी वाले इलाकों को महाराष्ट्र में सम्मिलित करने के लिए संघर्ष कर रही है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में दो मंत्रियों ठगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को कर्नाटक सरकार के साथ सीमा विवाद से संबंधित मामलों पर बातचीत तेज करने के सरकार के प्रयासों को देखने के लिए समन्वयक बनाया है। फिलहाल यह मामला लंबे वक्त से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें