फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर भारत दौरे पर, गोवा में मनाएंगे नए साल का जश्न

Mon, 30 Dec 2019 12:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
Leo Varadkar - फोटो : Leo Varadkar Twitter
विज्ञापन

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर नए साल का उत्सव गोवा में मनाएंगे। वह निजी यात्रा पर भारत आए हुए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सोमवार दोपहर गोवा पहुचेंगे। वराडकर का रिश्ता भारत से काफी गहरा है क्योंकि उनके पिता महाराष्ट्र से हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री वराडकर पूरी तरह से निजी यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा के दौरान किसी तरह की आधिकारिक कार्यक्रम की योजना नहीं है। वह अपने परिवार के साथ एक जनवरी तक गोवा में रहेंगे।

अधिकारी ने बताया कि वह एक जनवरी को दोपहर में डैबोलिम हवाईअड्डे से अपने देश के लिए रवाना हो जाएंगे। रविवार को वराडकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग जिले में स्थित अपने पैतृक गांव वराड गए थे।
विज्ञापन


वराडकर जून 2017 में आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने थे। पैतृक गांव की यह उनकी पहली यात्रा है। उनके पिता अशोक वराडकर एक डॉक्टर थे और 1960 में ब्रिटेन चले गए थे। वराडकर ने बताया कि यह उनके लिए विशेष क्षण था क्योंकि उनकी तीन पीढ़िया वराड में जमा हुईं और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें